Career Xeno

www.career.digixeno.in

REET Result 2025: लेवल 1 और 2 का रिजल्ट 8 मई को दोपहर 3:15 बजे जारी होगा | चेक करें यहाँ

REET Result 2025: लेवल 1 और 2 के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म? कल होगा रीट रिजल्ट जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित रीट पात्रता परीक्षा REET Result 2025 कल गुरुवार 8 मई को दोपहर 3:15 बजे घोषित होगा। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परिणाम बोर्ड प्रशासक महेश चन्द्र शर्मा जारी करेंगे।

राजस्थान में अध्यापक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर कल गुरुवार को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के परिणाम जारी करेगा।

REET Result 2025 से पहले लेवल 1 और लेवल 2 दोनों परीक्षाओं की उत्तर कुंजी और आपत्तियों का निस्तारण लगभग पूरा हो चुका है।

फरवरी में आयोजित हुई थी REET परीक्षा

REET 2025 की परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पालियों में आयोजित की गई थी। इस बार भी परीक्षा का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

  • कुल आवेदनकर्ता: लगभग 15.44 लाख
  • परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार: करीब 13.77 लाख
  • लेवल-1 के लिए: 4.06 लाख अभ्यर्थी
  • लेवल-2 के लिए: 9.70 लाख अभ्यर्थी

Answer Key और आपत्तियाँ

RBSE ने 25 मार्च 2025 को REET परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की थी। इसमें 5 प्रश्नों पर बोनस अंक और 2 प्रश्नों में दो-दो विकल्पों को सही माना गया। लाखों अभ्यर्थियों ने आपत्तियाँ दर्ज करवाईं जिनका निस्तारण अब पूरा हो चुका है।

REET Result 2025 Date and Time

REET परिणाम गुरुवार, 8 मई को दोपहर 3:15 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम reet2024.co.in पर अपलोड होगा।

REET Result 2025 ऐसे चेक करें:

  1. REET की वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
  2. “REET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  4. Submit पर क्लिक करें और रिजल्ट देखें।

🔔 हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें:

यहाँ क्लिक करके जुड़े Career Xeno के ऑफिसियल व्हाट्सएप चैनल से


“सपनों का क्या है… रोज़ बदल जाते हैं,
हौसले अगर पक्के हों, तो मंज़िल भी झुक जाती है।”
M.K. Khatik

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top