RSSB Calendar 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 21 भर्तियों का कैलेंडर जारी किया, यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आगामी सभी भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें हर एक भर्ती की परीक्षा तिथि, समय और मोड (ऑनलाइन/ऑफलाइन) की पूरी जानकारी दी गई है। यह कैलेंडर 12 मई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी किया गया।

इस कैलेंडर के माध्यम से अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि किस भर्ती की परीक्षा कब होगी, कितने समय की होगी और परीक्षा का माध्यम क्या रहेगा। सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित/ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

RSSB द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम (2 जून – 16 जून 2025)

  • 02 जून 2025: ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी (सुबह 09:30 से 12:00), सामाजिक कार्यकर्ता (दोपहर 03:00 से 05:30)
  • 03 जून 2025: वरिष्ठ परामर्शदाता (सुबह), लेखा सहायक (दोपहर)
  • 04 जून 2025: फिजियोथेरेपिस्ट सहायक (सुबह)
  • 05 जून 2025: अस्पताल प्रशासक (सुबह), पुनर्वास कार्यकर्ता (दोपहर)
  • 06 जून 2025: श्रवण रोग विशेषज्ञ (सुबह), जैव चिकित्सा अभियंता (दोपहर)
  • 08 जून 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सुबह)
  • 09 जून 2025: नर्सिंग ट्यूटर/प्रभारी (सुबह), मनोचिकित्सा देखभाल नर्स (दोपहर)
  • 10 जून 2025: डाटा एंट्री ऑपरेटर (सुबह), क्षेत्र स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (दोपहर)
  • 11 जून 2025: चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (सुबह), कंपाउंडर आयुर्वेद (दोपहर)
  • 12 जून 2025: फार्मा सहायक (सुबह), महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (दोपहर)
  • 13 जून 2025: नर्स (सुबह), पशुधन सहायक (दोपहर)
  • 16 जून 2025: संविदा लेखा सहायक (सुबह 10:00 से 12:00)

यह पूरा परीक्षा कार्यक्रम उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है जो इन पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं।

📢 हमारी व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें – यहां क्लिक करें


“जो लोग रोज टाइमटेबल बनाते हैं,
और हर दिन उसे तोड़ते हैं,
वो ही लोग फिर कह देते हैं — किस्मत खराब थी।”
M.K. Khatik